Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: मुख्य नहर मार्ग हुआ दलदल मे तब्दील, खुली विकास की पोल


सिकन्दरपुर (बलिया) आज हम कितनी भी विकास कि बातें कर ले पर सच्चाई यह है कि हमारा विकास कहीं ना कहीं जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, खासकर ग्रामीण इलाकों मे।
हम बात कर रहे हैं सिकंदरपुर बस चौराहे से पुलिस थाना की ओर जाने वाले नहर मार्ग की जो पहली ही बारिश मे एक दलदल के रूप मे बदल चुका है, जिससे आम लोगों को इस रोड पर चलना मुश्किल हो गया है।
बताते चलें कि इस मार्ग पर अनेक शिक्षण संस्थान भी हैं और यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी भी है,इस रोड से हर कार्य दिवस में सैकड़ों की संख्या में बच्चों के साथ साथ स्थानीय लोगों का भी आना जाना लगा रहता है, पर यह रोड सालों से उपेक्षा का शिकार हो रहा है,किसी भी प्रशासनिक महकमे की नजर इस रोड पर नही पड़ती जिससे इस रोड का कायाकल्प हो सके।
आये दिन स्कूल के बच्चे इस दलदल मे गिरकर घायल होते रहते है,गाडी़ से आनेजाने वाले लोग कई बार इस रोड पर दुर्घटना का शिकार हो चुके है, स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की निगाह इस रोड पर नही पड़ती,आये दिन इस रोड पर आना जाना मुश्किलो से भरा होता है, सभी लोगों ने पुनः सरकार से मांग की है कि जितनी जल्द हो सके इस रोड को सही कराये।  अब सबकी निगाहें विकास की बात करने वाली केन्द्र व प्रदेश की सरकार पर टिकी है,अब यह देखना दिलचस्प होगा की सरकार व स्थानीय विधायक की नजर इस रोड पर पड़ती है कि नही, और अगर पड़ती भी है तो कब तक इस रोड का सुधार हो पाता है जिससे यहाँ के स्थानीय लोगों व शिक्षण संस्थानों के बच्चों को आनेजाने में इस दलदल से मुक्ति मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---