Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सास ने किया अपनी ही बहू का कन्यादान, क्षेत्र मे हो रही प्रशंसा


बैरिया (बलिया) – इलाके में विधवा विवाह की एक अनोखी घटना सामने आई है जहां बेटे की मौत के बाद गमगीन मां ने अपनी पुत्रवधू का कन्यादान देकर उसकी दूसरी शादी कराई है। घटना बैरिया कस्बे की है, जहां के रकबा टोला निवासी सोनू शर्मा की शादी तीन साल पूर्व रामनगर निवासी रामप्रसाद शर्मा की पुत्री रेखा से हुई थी। सात माह पूर्व रेखा के पति की असामयिक मौत हो गई|

तब रेखा के सास मीना देवी ने सोचा कि इस विधवा की पहाड़ जैसी जिंदगी कैसे कटेगी। उसने मन ही मन पूत्रवधू की शादी कराने को ठान ली और ठेकहां निवासी बब्लू शर्मा से अपनी पुत्रवधू से शादी तय कर दी। हालांकि परिजनों व बिरादरी के लोगों ने इसका विरोध किया किंतु वह अपने निर्णय पर अडिग रही और बुधवार को तहसील में शादी की रजिस्ट्री होने के बाद तहसील परिसर में ही अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में धार्मिक रीति-रिवाज से रेखा की शादी बब्लू शर्मा से संपन्न हुई। जिसका कन्यादान रेखा की सास मीना देवी ने किया। मीना देवी के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---