सहतवार ( बलिया) 2 जुन को सहतवार थाने मे सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी कमलावती देवी पत्नी राधेश्याम गुप्ता द्वारा अपनी लड़की के अगवा कर दुष्कर्म करने वाले गाँव के ही आरोपी विक्रम उर्फ गुड्डू राजभर पुत्र हरेराम राजभर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने व पाक्सो एक्ट लगने के बाद भी आजतक गिरफ्तारी नही होने से लोगो के दबाव मे सहतवार थाने द्वारा अभियुक्त को बचाने को लेकर नाराज सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 5 निवासी प्रशान्त कुमार सिह उर्फ बन्शी पुत्र अखिलेश्वर सिह ने हरपुर निवासी कमलावती देवी पत्नी राधेश्याम गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए प्रमुख सचिव उप्र शासन, मुख्यमन्त्री उप्र शासन, डीजीपी उप्र,आई जी वाराणसी, डीआईजी आजमगढ, मुख्यसचिव गृम मंत्रालय भारत सरकार, प्रधानमन्त्री कार्यालय भारत सरकार, जिलाधिकारी बलिया, उपजिलाधिकारी बाँसडीह व क्षेत्राधिकारी बाँसडीह को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि अगर 7 अगस्त 2018 तक अभियुक्त गिरफ्तार न हुआ तो और पीड़िता को न्याय नही मिला तो 8 अगस्त 2018 से सहतवार थाने के सामने खाली पड़े स्थान पर पीड़िता को न्याय दिलाने तक आमरण अनशन करने के लिए बाध्य हो जाऊँगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञात हो कि सहतवार थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी कमलावतीदेवी पत्नी राधेश्यामगुप्ता ने सहतवार थाने मे 2- 6- 2018 को तहरीर दी थी कि हमारी 14 वर्षिय लड़की को गाँव के ही रहने वाला विक्रम उर्फ गुड्डूराजभर पुत्र हरेरामराजभर ने 13- 4- 2018 को अगवा कर दुष्कर्म किया। मेरे घर वालो ने किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर घर लाया । मै 27- 5- 2018 के शाम को 4 बजे के करीब लड़की के साथ बाजार जा रही थी तो आरोपी युवक आकर मेरी लड़की को जोर जबरदस्ती कर खिचने लगा । विरोध करने पर मारपीट करने लगा। तब मै 100 नं पर पुलिस को सुचना दिया। पुलिस मौके पहुँची भी थी। सहतवार पुलिस द्वारा लड़की की मेडिकल मुआयना करा कर एफ आई आर दर्ज कर पाक्सो एक्ट की कार्यवाही की गयी। उसके बावजूद आरोपी आजतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

