Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: ABVP ने महाविद्यालय में समस्याओं के समाधान हेतु प्राचार्य को सौपा ज्ञापन


सिकंदरपुर (बलिया)  स्थानिय क्षेत्र के श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य श्री उदय कुमार पासवान से मुलाक़ात कर महाविद्यालय से संबंधित 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
जिसमें प्रमुख रुप से महाविद्यालय में प्रवेश के लिये सभी कोर्सो में 25% सीट वृद्धि किये जाने की मांग, सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में छात्रसंघ का चुनाव कराए जाने, पुस्तकालय में नवीन पुस्तकों की ब्यवस्था, खेलकूद की सामग्री की समुचित व्यवस्था, महाविद्यालय के छात्र एवम छात्राओं के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा के लिये कालेज प्रशासन द्वारा कठोर नियम बनाये जाने, कालेज प्रशासन की अपनी वार्षिक आय ब्यय वेबसाइट पर सार्वजनिक करने, कालेज प्रशासन महाविद्यालय में अराजक तत्वों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग व कालेज में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की,और कहा कि महाविद्यालय जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करें अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार महाविद्यालय प्रशासन खुद होगा।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से अमरजीत भारद्वाज,अमन श्रीवास्तव, शिवम सोनी, धर्मेंद्र, राजवीर सिंह, विवेक, दिवाकर, चंदन शेरू पांडे, , अमित, सिन्टू यादव,  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---