चितबड़ागाँव (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवागाई गांव में अपने ननिहाल में आए हुए एक 3 वर्षीय अबोध बालक की रविवार की सुबह तकरीबन छः बजे विषैले सर्प के डंसने से मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नगवागाई गांव निवासी मगरू राजभर के लड़की की तीन वर्षीय बालक रविवार की सुबह छोटे – छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था जो खेलते-खेलते झाड़ियों के तरफ चला गया जिसमें पहले से छिपकर बैठे विषैले सर्प ने डंस लिया जिसे परिजनों व आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि मगरू राजभर की लड़की तकरीबन एक माह पहले नगवागाई अपने घर आयी थी जो अपने ससुराल ग्राम बंझा टोला पोस्ट सहतवार थाना सहतवार जाने ही वाली थी कि उसकी तीन साल का बेटा राज ( 3) पुत्र वृजेश राजभर को रविवार की सुबह सर्प ने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई । अबोध बालक की मौत से नगवागाई गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त हो गया ।

