Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: बलिया जिले के इस उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया क्रिसमस डे, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दीं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मोहा सबका मन, प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने दिया खास संदेश

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

उत्साह पूर्वक मनाया गया क्रिसमस डे

सिकन्दरपुर ((बलिया, उत्तर प्रदेश)। त्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाले इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लीलकर सिकन्दरपुर में बुधवार को क्रिसमस डे बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 

सांता क्लॉज ने सबका मोहा मन

बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य अत्यंत मनमोहक रहा, जिसने उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कई बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में आनंद और उत्सव का वातावरण बन गया।

दी क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं

सांता क्लॉज बने बच्चों ने अपने साथियों को मिठाइयाँ वितरित कीं तथा सभी को क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। बच्चों ने पूरे उल्लास और उमंग के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

प्रधानाचार्य ने दिया यें संदेश

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करते हैं।

इनकी रहीं गरिमामई उपस्थिति

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी तथा शिक्षक गण प्रज्वल राय एवं तनमन राय आदि की गरिमामई उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया वर्मा आंचल दुबे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों एवं उपस्थित लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---