भ्रष्टाचार की सजा भुगत रहा हैं सिकन्दरपुर नगर, नवनिर्मित नाला धंसने से लोगों में आक्रोश, नाला निर्माण कार्य उड़ा रहा स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
धंसा नवनिर्मित नाला
सिकन्दरपुर (बलिया, ब्यूरो डेस्क)। जिले के सिकन्दरपुर नगर पंचायत से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं, जहां 20 सितंबर दिन शनिवार को आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर द्वारा बालुपुर मार्ग में हाल ही में नवनिर्मित नाला जमीन में धंस गया।
➡️ बलिया जिले के सिकन्दरपुर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की खुली पोल
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) September 20, 2025
➡️ बलिया के सिकन्दरपुर में नवनिर्मित नाला धंसने से मचा हड़कंप, सपा विधायक ने किया था उद्घाटन
➡️ भ्रष्टाचार की सजा भुगत रहा हैं सिकन्दरपुर नगर, नवनिर्मित नाला धंसने से लोगों में आक्रोश@dmballia @aksharmaBharat pic.twitter.com/UVvlFsqRUp
फंसा ट्रक, लगा जाम
यह घटना उस समय हुई जब एक लकड़ी लदे ट्रक सुभाष आरा मिल में जा रहा था और नाले पर चढ़ते ही नाले की पूरी संरचना हीं धंस गई। ट्रक का पहिया नाले पर पड़ते ही नाले ने दम तोड़ दिया और ट्रक बीच मार्ग में फंस गया, जिससे दोनों तरफ दो पहिया व चार पहिया वाहनों का भीषण जाम लग गया।
खुली भ्रष्टाचार की पोल
आक्रोशित स्थानीय लोगों का दावा है कि विकास कार्यों में हुए घोर भ्रष्टाचार की पोल खुल गई हैं। लोगों का मानना है कि नाला निर्माण में बड़ें पैमाने पर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया हैं, जिससे यह घटना हुई। यह घटना न केवल नगर पंचायत की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के विकास कार्यों में घोर अनियमितताओं की ओर भी संकेत करती हैं।
स्थानीय विधायक ने किया था उद्घाटन
सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपनें कर कमलों सहित बालूपुर मार्ग पर स्थित इस नाले का उद्घाटन का उद्घाटन 4 सितंबर 2025 की शाम को किया था। सबसे बड़ी बात यह हैं कि उद्घाटन के शिलापट्ट पर ना तो उद्घाटन की तारीख मौजूद हैं ना ही किसी भी प्रकार का कार्य विवरण व कार्य की लागत को अंकित किया गया हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
घटना के मुख्य बिंदु
नवनिर्मित नाला धंसा: आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर द्वारा बालुपुर मार्ग पर नवनिर्मित नाला सुभाष आरा मिल के आगे धंस गया।
ट्रक फंसा: लकड़ी लदे ट्रक का पहिया नाले पर चढ़ते ही नाला धंस गया, जिससे ट्रक बीच मार्ग में फंस गया।
भीषण जाम: ट्रक फंसने से मार्ग के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भ्रष्टाचार की खुली पोल: स्थानीय लोगों का दावा है कि विकास कार्यों में हुए घोर भ्रष्टाचार की पोल खुल गई हैं।
चर्चा का विषय बना नवनिर्मित नाला
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और लोगों में आक्रोश है। नगर पंचायत प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस घटना की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा
बताते चलें कि अभी भी पूरा नाला निर्माण का कार्य अधूरा हैं। नाला निर्माण के दौरान मुख्य बालुपुर मार्ग पर जगह जगह मिट्टी व पत्थर छोड़ दिया गया हैं, जो इस बारिश के दौरान स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहा हैं।
कीचड़ में तब्दील मुख्य मार्ग
दूसरी तरफ मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले हजारों राहगीरों को हमेशा घटना दुर्घटना का भय बना रहता हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि नाला निर्माण कार्य ने मुख्य मार्ग का स्वरूप हीं बदल दिया हैं। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पड़े मिट्टी के ढ़ेर इस बारिश के मौसम में कीचड़ में तब्दील हो गया हैं। साथ हीं बालुपुर मार्ग पर हमेशा घटना दुर्घटना का भय बना हुआ हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

