इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस की मचीं रहीं धूम, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय प्रांगण, विद्यालय के प्रबंधक और अध्यक्ष ने दिया सशक्त भारत के निर्माण का संदेश
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
फहराया झंडा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सिकन्दरपुर (बलिया, ब्यूरो डेस्क)। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, लिलकर, सिकन्दरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
➡️ इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस की मचीं रहीं धूम
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) August 16, 2025
➡️ देशभक्ति के नारों से गूंज उठा समूचा विद्यालय प्रांगण
➡️ विद्यालय के प्रबंधक और अध्यक्ष ने दिया सशक्त भारत के निर्माण का संदेश@UPGovt pic.twitter.com/KqOp9VsYqq
देश के विकास में भूमिका निभाने का आह्वान
प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए सदैव तैयार रहें।
सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश
विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और शिक्षा के माध्यम से ही हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने बालक वर्ग के विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह विद्यालय की पहचान हैं।
शिक्षित समाज ही स्वतंत्रता की कर सकता हैं रक्षा
विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि एक शिक्षित समाज ही स्वतंत्रता की रक्षा कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को सर्वोच्च स्थान दें।
कार्यक्रमों में दिखा देशभक्ति का जज्बा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विद्यालय परिवार रहा उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं, जिनमें उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य योगेश तिवारी और अन्य प्रमुख लोग शामिल रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

