Left Post

Type Here to Get Search Results !

Rashifal 01 February: आज इन राशियों को मिलेंगा मेहनत का फल, बढ़ेगा कद, अप्रत्याशित लाभ संभव, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली (ज्योतिष ब्यूरो डेस्क)। ज तारीख हैं 01 फरवरी 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।

मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलन सारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर हरा हैं।

वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।

मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठित जनों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज लकी नंबर 9 तथा लकी कलर आसमानी हैं।

कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर सफेद हैं।

सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केसरी हैं।

कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर पीला हैं।

तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर लाल हैं।

वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर भुरा हैं।

धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।

मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर संतरी हैं।

कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर बैगनी हैं।

मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

व्यापार व व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर केशरी हैं।

यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 80804265949545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---