Left Post

Type Here to Get Search Results !

Rashifal 13 January: आज इन राशियों को मिलेंगे लाभ के बड़े अवसर, बनेंगे बिगड़ें काम, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली (ब्यूरो)। ज तारीख हैं 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।

मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।

वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर पीला हैं।

मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार व व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।

कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।

सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर लाल हैं।

कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता हैं। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।

तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर आसमानी हैं।

वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर पीला हैं।

धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर केशरी हैं।

मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर भुरा हैं।

कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर नीला हैं।

मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।

यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 80804265949545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---