Left Post

Type Here to Get Search Results !

UP Breaking: शानदार व बेहतरीन जल प्रबंधन के लिए UP को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, बना यें नया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश को जल प्रबंधन और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है राष्ट्रीय जल पुरस्कार, ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन और जल संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में मिला दूसरा स्थान, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में दिया यह सम्मान, उत्तर प्रदेश ने 2023 में 17900 गांवों को जल पहुंचाने का बनाया है रिकॉर्ड

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

सर्वश्रेष्ठ राज्य में UP को मिला दूसरा स्थान

लखनऊ (ब्यूरो डेस्क)। ल प्रबंधन और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से नवाजा गया है। ग्रामीण इलाकों में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने के साथ जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है। 

राष्ट्रपति मुर्मु ने उपलब्धि के लिए किया सम्मानित 

मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव और आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से राष्ट्रीय जल पुरस्कार ग्रहण किया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उड़ीसा को पहला और गुजरात एवं पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।  

राष्ट्रपति मुर्मु ने की अभिनव प्रयोगों की तारीफ

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने की मुहिम में किए गए कार्यों और और जल संरक्षण की दिशा में किए गए अभिनव प्रयोगों की तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी उत्तर प्रदेश द्वारा बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में घर-घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने और जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों को सराहा।

जानें किस उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार

जल संरक्षण और जल प्रबंधन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश ने 2023 में सबसे तेजी से राज्य के 17900 गांवों को हर घर नल से जल पहुंचाने का कीर्तिमान स्थापित किया था। 2023 में डायरेक्टर ग्राउंड वाटर और सचिव नमामि गंगे रहते हुए डॉ. बलकार सिंह ने जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए कई अभिनव प्रयोग किए थे। जिसका लाभ जल प्रबंधन के साथ-साथ किसानों को सिंचाई में भी मिला। 

प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था होंगी सुदृढ़

प्रदेश में सिंचाई की व्यवस्था बेहतर करने के लिए कुल 6000 से अधिक चेक डैम और 1000 तालाबों का निर्माण किया गया। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए 31360 सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण किया गया। 2022 से 2023 में 5 ब्लॉक अतिदोहित और क्रिटिकल श्रेणी से हटाए गए। 

पारंपरिक जल निकायों का हुआ पुनरुद्धार

साथ ही 34 शहरों के औसत भूजल स्तर में सुधार हुआ। प्रदेश में 27,368 पारंपरिक जल निकायों का पुनरुद्धार किया गया। 17279 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया। यही वजह थी कि राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे के साथ तत्कालीन डायरेक्टर ग्राउंड वाटर, सचिव नमामि गंगे डॉ. बलकार सिंह मौजूद थे। 

ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल कनेक्शन

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत उत्तर प्रदेश 22 अक्टूबर, 2024 तक 2 करोड़ 27 लाख 77 हजार 194 ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंच चुका है। जिससे 13.66 करोड़ ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो रहा है। इससे पहले हाल ही में राज्य स्वच्छता एवं पेयजल मिशन को इंटरनेशनल ट्रेड शो में बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

रिपोर्ट- लखनऊ ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---