विशेष

Ballia News: संजय ने संजय के लिए कसी कमर, सावित्री देवी को भारी मतों से जिताने के लिए किया जनसंपर्क, फिर संजय नें कह दी ये बात

"सावित्री देवी के पक्ष में पूर्व विधायक संजय यादव ने संजय जायसवाल के साथ किया जनसंपर्क, सावित्री देवी को भारी मतों से जिताने की किया अपील"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। निकाय चुनाव की घड़ियां जैसे ही नजदीक आती जा रही है। वैसे ही प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार गति पकड़ता जा रहा है। चुनाव मैदान में उतरे विभिन्न दलों के प्रत्याशी नगर में एक नए विकास की इबादत लिखने को तैयार बैठे हैं। इस बीच प्रत्याशियों द्वारा एक से बढ़कर एक लुभावने वादे कर जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी क्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद निवर्तमान विधायक सिकन्दरपुर संजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नगर भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री देवी माता संजय जयसवाल समाजसेवी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

इस दौरान निवर्तमान विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें विकास का पहिया निरंतर चलता है तथा कभी थकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सिकन्दरपुर नगर में विकास के पहिए को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर श्रीमती सावित्री देवी को चेयरमैन बनाए ताकि फूलों की नगरी कहे जाने वाले सिकन्दरपुर नगर का विकास निरंतर होता रहे। नगर भ्रमण के दौरान जोश व आत्मविश्वास से लबरेज सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी व पार्टी के पक्ष में लगातार नारेबाजी करते रहें। सुरक्षा व किसी अनहोनी के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इस दौरान मुख्य रूप से अरविंद राय, डॉ आशुतोष गुप्ता, सत्येंद्र राजभर, प्रमोद गुप्ता, रमेश जायसवाल, सतीश जायसवाल, विनीत पाण्डेय, विजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, मनोज जायसवाल व सन्तोष गुप्ता आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Ballia News: संजय ने संजय के लिए कसी कमर, सावित्री देवी को भारी मतों से जिताने के लिए किया जनसंपर्क, फिर संजय नें कह दी ये बात Ballia News: संजय ने संजय के लिए कसी कमर, सावित्री देवी को भारी मतों से जिताने के लिए किया जनसंपर्क, फिर संजय नें कह दी ये बात Reviewed by खबरें आजतक Live on अप्रैल 30, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.
Back to Top