Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: अखिलेश यादव नें की एक और बड़ी कार्रवाई, भाजपा का समर्थन करने पर इन चार ब्लॉक प्रमुखों को पार्टी से निकाल दिखाया बाहर का रास्ता

"समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव से पहले चार और नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर, इस बार सपा ने उन्नाव के चार ब्लॉक प्रमुखों को सपा से किया हैं निष्कासित"

                                               
खबरें आजतक Live

उन्नाव (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। एमएलसी चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कार्रवाई बड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव ने उन्नाव जिले के चार ब्लॉक प्रमुखा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इससे पहले भी अखिलेश यादव चार लोगों को सपा से निष्कासित किया था, इनमें दो पूर्व विधायक भी शामिल थे। इन सभी लोगों पर लापरवाही का आरोप लगा था। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर दो ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। लखनऊ उन्नाव सीट से एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में चारों नेता शामिल बताए जा रहे हैं। पंचायत चुनाव के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख औरास और वितेद्र यादव ब्लॉक प्रमुख असोहा चुने गए थे। इसके अलावा गंज मुरादाबाद से विवेक पटेल और बांगरमऊ से अर्जुन दिवाकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैं। अभी कुछ दिन पहले यह सभी भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान के समर्थन में दिखे थे। चारों पुराने सपा नेता है और लंबे अरसे से सपा में ही राजनीति कर रहे हैं। आपको बता दें कि सपा ने इस सीट पर सुनील सिंह साजन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा के लोग सपा के नेताओं को अपने खेमे में करने में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने चिट्ठी जारी करके बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चारों के खिलाफ 6 साल तक के निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट- उन्नाव डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---