Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र में बढ़ने लगी सक्रियता, भाजपा नेता डॉ विजय रंजन नें इन जगहों पर चलाया जनसंपर्क अभियान, कहीं यें बात

"क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर भाजपा नेता नें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व पार्टी के मूलभूत एजेंडा से स्थानीय लोगों को कराया अवगत"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे ही क्षेत्र में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता अब बढ़ गई है, जो निरंतर ही बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में 25 नवंबर दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ विजय रंजन ने अपने समर्थकों संग विधानसभा सभा क्षेत्र सिकन्दरपुर के मुख्य बस स्टैण्ड चौराहा, मासुमपुर, बहेरी व खेजुरी गांव में जन सम्पर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व पार्टी के मूलभूत एजेंडा से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता डॉ विजय रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार में देश व प्रदेश नें कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब वह प्रदेश बन गया है, जिसकी चर्चाएं विदेशों तक हो रही है। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता डॉ विजय रंजन ने लोगों से पुनः एक बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता डब्लू, गुड्डू गुप्ता, रमेश गुप्ता, ददन पाण्डेय, केदार प्रसाद, राकेश गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, सत्यनारायण प्रजापति, मनोज गौड़ आदि लोग शामिल रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---