Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: फूलों की नगरी सिकन्दरपुर में इस तिथि को होगा पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन बाबू सिंह कुशवाहा करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

image image image image image image image

"जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मौर्य, आजमगढ़ मंडल उपाध्यक्ष विश्राम वर्मा व विद्यासागर वर्मा ने प्रेस वार्ता कर भाईचारा सम्मेलन के बारे में दी जानकारी"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। जन अधिकार पार्टी के मण्डल प्रभारी आजमगढ़ दिनेश शर्मा, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार मौर्य, आजमगढ़ मंडल उपाध्यक्ष विश्राम वर्मा व विद्यासागर वर्मा ने शनिवार को सिकन्दरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि दिनांक 10 अक्टूबर दिन रविवार को जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में क्षेत्र के चेतन किशोर मैदान में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन संपन्न होना निश्चित है। सम्मेलन को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इरफान इरशाद राष्ट्रीय महासचिव, सुषमा मौर्य राष्ट्रीय महासचिव, हरपाल प्रजापति राष्ट्रीय सचिव, रमेश चंद्र निषाद प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, राजेंद्र पाल प्रदेश महासचिव, नसीम खान प्रदेश सचिव व पंकज मनु विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्य प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ व प्रभारी 359 विधानसभा सिकन्दरपुर ने क्षेत्रवासियों सें ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---



    Post a Comment

    1 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.