Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया जिले के सिकन्दरपुर में भाजपा नेता रवि राय के नेतृत्व में मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिवस, सांसद ने कहीं यें बात

"यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस भाजपा नेता रवि राय के नेतृत्व में "सेवा ही जीवन" के रुप में धूमधाम से मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। बलिया मार्ग पर स्थित मिलन वाटिका के सभागार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिवस भाजपा नेता रवि राय के नेतृत्व में "सेवा ही जीवन" के रुप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नरेंद्र मोदी के तैल चित्र पर तिलक व कुमकुम लगाकर मौजूद लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया। तत्पश्चात मौजूद लोगों ने सांसद सलेमपुर का स्वागत किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे जिसने विश्व पटल पर भारत देश का नाम स्वर्णिम अक्षरों पर दर्ज कराया है। जिस समय देश में अराजकता थी, बाहरी आक्रमण हो रहे थे, गरीब परेशान थे उस समय लोगों ने नरेंद्र मोदी को जब भारत की कमान सौंपी उसके बाद भारत की दशा और दिशा ही इस महामानव ने बदल दिया।

पूरे विश्व पटल पर नरेंद्र भाई मोदी ने भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। आज हम एक ऐसे महामानव का जन्मदिन मना रहे हैं जो भारत देश तथा भारत देश की जनता को एक नया आयाम दिया। भाजपा नेता रवि राय ने कहा कि आज हम ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनके बारे में चर्चा किया जाए तो सदियां बीत जाएगी। नरेंद्र मोदी मानव नहीं महामानव हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान किया। वसुधैव कुटुंबकम का नारा चरितार्थ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप सें अजय सिंह, प्रयाग चौहान, दीलिप गोंड़, मंजय राय, रजनीश राय, लालबचन शर्मा, नीरज राय, अजित राय, राकेश गुप्ता, सुदीप गुप्ता, यशवंत राय, संजीव सिंह बहार, रणजीत राय, वृजेश राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश सोनी व संचालन विनोद शंकर गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---