Left Post

Type Here to Get Search Results !

आरोप: क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा सरकार ने बदले की भावना से विकास कार्यों को किया बाधित, सपा के इस जिला कोषाध्यक्ष नें लगाया यें आरोप

"जिस सड़क का निर्माण 18 माह के अंदर हो जाना चाहिए, उस सड़क का निर्माण 6 वर्ष बाद भी अधूरा, निंदनीय एवं बदले की भावना से किया गया हैं कार्य, आने वाले चुनाव में इस गांव की जनता देगी जवाब"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मदन राय ने वर्तमान सरकार एवं स्थानीय विधायक पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सड़क का निर्माण 18 माह के अंदर हो जाना चाहिए था। उस सड़क का निर्माण 6 वर्ष बाद भी अधूरा है। यह निंदनीय एवं बदले की भावना से किया गया कार्य है, जिसका जवाब आने वाले चुनाव में इस गांव की जनता देगी। जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने यहां के उस समय के वर्तमान विधायक जियाउद्दीन रिजवी द्वारा सिकन्दरपुर चौराहे पर जाम की समस्या एवं नगर पंचायत सिकन्दरपुर से सटे ग्रामसभा गांग किशोर, किशोर चतुरसंठी एवं चेतन किशोर के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए सिकन्दरपुर बलिया मार्ग के घुरी बाबा का टोला से गांग किशोर चतुसंठी होते हुए जलालीपुर मार्ग तक 3.5 किलोमीटर का एक बाईपास मार्ग सिकन्दरपुर मनियर मार्ग से ब्रह्मस्थान राजभर बस्ती होते हुए गणपति यादव के घर तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति पूर्वांचल विकास निधि राज्य सरकार अनु संख्या 83 से सन 2015 के अंत में कराया था। दोनों ही सड़कों पर उस समय लगभग 20% धन का आवंटन हुआ, जिससे कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग ने धन के सापेक्ष कार्य भी कराया था। वर्ष 2016 व 17 में सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने बदले की भावना से अब तक विकास कार्य को जिस की समय अवधि 18 माह थी। लेकिन अब तक यह विकास कार्य नहीं होने दिया गया। आज भी इन गांव के लोग टूटी सड़कों पर चलने को बाध्य है। विदित हो कि ग्रामसभा गांग किशोर समाजवादी पार्टी के वर्तमान जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रतिनिधि पशुधन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मदन राय की ग्राम सभा है एवं चेतन किशोर वर्तमान विधायक के साथ निर्दल चुनाव लड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद राय की ग्राम सभा है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---