"सिकन्दरपुर नगर निवासी युवा समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता उर्फ डब्ल्यू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बलिया का बनाया गया कोषाध्यक्ष"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जनपद बलिया द्वारा सिकन्दरपुर नगर निवासी युवा समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता उर्फ डब्ल्यू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा बलिया का कोषाध्यक्ष बनायें जानें पर उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी व नयें उमंग की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की देर रात पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा अशोक कुमार गुप्ता उर्फ डब्ल्यू को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक कुमार गुप्ता उर्फ डब्ल्यू को फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उनकें भावी कार्यकाल की बधाई दी। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत मीडिया कर्मियों से मुखातिब अशोक कुमार गुप्ता उर्फ डब्ल्यू ने कहा कि सर्वप्रथम मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिला नेतृत्व का बहुत-बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इस जिम्मेदार पद के लिए मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को चुना है। कहां की मैं पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने पद का निर्वहन करुंगा। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना, संगठन को और ज्यादा मजबूत करने तथा आम जनता के बीच सामन्जस्य व संवाद स्थापित करने की दिशा में काम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

