Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: सिकन्दरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के निलंबन के बाद इस पुलिस अधिकारी को मिली सिकंदरपुर थाने की कमान, इन चार का बदला कार्यक्षेत्र

"कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखने के लिए तत्पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने चार थानाध्यक्षों का बदला कार्य क्षेत्र"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाये रखने के लिए तत्पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने चार थानाध्यक्षों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। साथ ही सम्बन्धितों से आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह के लाइन हाजिर होने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बांसडीह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सिकन्दरपुर की कमान सौंपी गई है। सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के निलंबन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। "खबरें आजतक Live" से एक बातचीत के दौरान नवनियुक्त सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन के क्रम में वह 6 जुन रविवार शाम सिकंदरपुर खाने को ज्वाइन कर लेंगे। तक वहीं, प्रजशि/आईजीआरएस के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को बांसडीह कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने हल्दी थाने के थानाध्यक्ष एसआई मनोज कुमार सिंह को दोकटी तथा उभांव थाने की पुलिस चौकी सीयर के इंचार्ज एसआई राज कुमार सिंह को हल्दी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---