"जनपद के 17 ब्लॉकों की 940 ग्राम पंचायतों में होने वालें हैं चुनाव, इसके लिए सभी ब्लॉकों पर बनाए गए हैं नामांकन स्थल"
![]() |
खबरें आजतक Live |
जिपं सदस्य के ब्लॉक व वार्डवार नामांकन स्थल-
उप संचालक चकबंदी न्यायालय कक्ष- मुरलीछपरा-वार्ड एक, दो व तीन। बैरिया-चार, पांच व छह; रेवती-सात, आठ व नौ।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय कक्ष- बांसडीह-10, 11 व 12 वार्ड। बेरूआरबारी-13 व 14। मनियर-15,16,17 नंबर वार्ड।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय कक्ष- पंदह-18,19 व 20 वार्ड। नवानगर-21,22 व 23 नंबर वार्ड।
जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष- सीयर-24, 25, 26, 27, 28 वार्ड। नगरा-29, 30, 31, 32 व 33 नंबर वार्ड।
अपर जिलाधकिारी भू-राजस्व न्यायालय- रसड़ा-34, 35 ,36, 37 व चिलकहर-38, 39, 40, 41 नंबर वार्ड।
नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष- सोहांव-42, 43 44, गड़वार-45, 46, 47 व हनुमानगंज- 48, 49, 50, 51 नंबर वार्ड।
उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष, मॉडल तहसील- दुबहर-52, 53, 54, 55 व बेलहरी-56, 57 व 58 वार्ड के पर्चे दाखिल किए जाएंगे। सात न्याय पंचायत के उम्मीदवार करेंगे नामांकन।
बेरुआरबारी- ब्लाक पर 38 ग्राम पंचायतों के सात न्याय पंचायतों के लिए सात अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि सात काउंटर में दो भाग होंगे। एक पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु तथा दूसरे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन होगा। सभी प्रत्याशी व प्रस्तावक मास्क का प्रयोग करते हुए अंदर प्रवेश कर सकते हैं। नगरा ब्लाक पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय