"थानाध्यक्ष गड़वार राजीव सिंह व चौकी प्रभारी रतसर रामअवध को दीपावली के शुभ अवसर पर पियूष प्रताप सिंह ने भेंट किया महर्षि भृगु मुनि का तैलचित्र"
|  | 
| खबरें आजतक Live | 
गड़वार (बलिया, उत्तर प्रदेश)। विकास खंड गड़वार अंतर्गत थानाध्यक्ष गड़वार राजीव सिंह व चौकी प्रभारी रतसर राम अवध को दीपावली के शुभ अवसर पर पियूष प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो/विधानसभा संयोजक भाजयुमो/मंडल अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा आजमगढ़, मऊ, बलिया ने क्षेत्र के प्रसिद्ध महर्षि भृगु मुनि की फ़ोटो प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री के द्वारा यह आह्वान किया गया था की दीपावली के पर्व पर हम अपने जिले की प्रसिद्ध चीजें अपने करीबियों को भेंट करें तथा वोकल फॉर लोकल पर जोर दें। प्रधानमंत्री की इस बात पर पहल करते हुए इस भाजपा नेता ने यह कार्य किया तथा समाज को प्रधानमंत्री के आह्वान पर जोर देने की अपील की। इस अवसर पर निप्पू सिंह, अरविंद शर्मा, छोटू सिंह, कृष्णा यादव, सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय
 
 

 






 
  
  
     
     
     
     
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

