Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से समाज को दिया ये खास संदेश

"दीपावली की पूर्व संध्या पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग"

खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान निर्णायक मंडल द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन कर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान निर्धारित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मुद्दों को कलाकृति के माध्यम से दर्शाया। रंगोली मे सबसे अधिक कोविड-19 महामारी को लेकर सजगता देखी गई तथा उनके कलाकृति में कोविड-19 महामारी का चरित्र चित्रण व रेप को रोकने को लेकर कलाकृति के माध्यम से बखूबी चित्रण किया गया था। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अच्छी कलाकृति बनाने के लिए छात्राओं का प्रोत्साहन किया तथा दीपावली पर सभी को बधाई व शुभकामना भी दिया। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, हीरा लाल वर्मा, सन्तोष शर्मा, अनुराग, प्रकाश, मदन मोहन गुप्ता, रामजी राय, तेज प्रकाश पांडेय, त्रिलोकी नाथ पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, अमृत कांत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---