"धनतेरस, छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा व भैया दूज, इस बार लाये खुशियों की सौगात अपने हाथ"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
बलिया (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। त्यौहारों का महाकुम्भ आज से शुरू हो रहा हैं। धनतेरस, छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा व भैया दूज, इस बार लाये खुशियों की सौगात अपने हाथ। मिशन नारी शक्ति के तहत प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली दुबहर बलिया की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय "पीहू" व प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती की प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय "रंजू" ने महिलाओं व बच्चों को जागरूक करते हुए ये एक अभियान चलाया, जिसमे इस बार दीपावली को मिट्टी के दियों का प्रयोग करने के लिए लोगो को प्रेरित किया। साथ ही पटाखों से होने वाले दुष्प्रभाव पर भी प्रकाश डाला। बता दे कि मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत प्रतिमा उपाध्याय व रंजना पांडेय ने अग्रिणी भूमिका निभाई है और लोगो को सौहार्दपूर्ण तरीके से दीपोत्सव मनाने के लिए अपील भी किया। दोनों प्रधानध्यापिका अपने अपने ब्लॉक की महिलाओं और बच्चों को ग्रीन और सुरक्षित दीपावली के बारे में बता कर जागरूक कर रही हैं। उनका मानना है कि हम मिट्टी के दीपक का प्रयोग करके पर्यावरण को भी संरक्षित करेंगे, साथ ही बिजली का भी बचत करेंगे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय


