Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन इस भाजपा विधायक ने शिविर का किया उद्घाटन, यें बातें कहकर विधायक ने पदाधिकारियों मे भरा जोश

"केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक संजय यादव ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर शिविर का किया उद्घाटन"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। मनियर मार्ग के चेतन किशोर गांव स्थित स्व० भुनेश्वरी प्रसाद राय एजुकेशन एकेडमी के प्रांगण में रविवार को भाजपा की केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजय यादव ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर  किया। प्रशिक्षण शिविर में सिकन्दरपुर मंडल के सभी मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक तथा मोर्चे के सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान वक्ताओं ने विस्तृत रूप से सभी पदाधिकारियों के साथ पार्टी के विस्तार व मजबूती के लियें अनेकानेक बिन्दुओं पर एक साथ मंत्रणा किया।

मंडल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करतें हुए विधायक संजय यादव ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का एक कार्यकर्ता भी उच्च पदों पर आसीन हो सकता है। प्रदेश सरकार ने चुनाव में किए हर वादे को एक साल के अंदर ही पूरा करने का काम किया है। किसानों का पैसा सीधा उनके खातें में भेजा जा रहा है।

कहा कि प्रदेश में दो वर्षों में लगभग 35 लाख मकान, दो करोड़ से अधिक घरों में शौचालय, एक लाख 67 हजार गांवों में बिजली, दो करोड़ 50 लाख लोगों को मुफ्त बिजली का कनेक्शन देने का कार्य किया गया। कहा कि आजादी से आज तक सिर्फ उत्तर प्रदेश में 12 मेडिकल कालेज थे, लेकिन तीन वर्षों में 15 मेडिकल कालेजों का निर्माण कर पढ़ाई शुरू करा दिया गया है। प्रदेश में 28 नए प्राइवेट विश्वविद्यालय में काम चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनने के बाद निश्चय ही बलिया का भाग्य बदलेगा। 

कहा कि विगत तीन वर्षों में पूर्वांचल में सड़कों का जाल बिछा दिया गया। कहा कि किसी भी पार्टी मे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का अहम रोल होता हैं।उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ पूरा करना होता हैं। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोल काफी बेहतर है। यही कारण है कि पार्टी आज पूरें विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पार्टी की संरचना व कार्यप्रणाली पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद कुमार राय, विनोद शंकर गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, रंजीत राय, राकेश गुप्ता नन्हे, लालबचन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, हरिंदर वर्मा, दिनेश शर्मा, निरंजन राय, मुस्की गुप्ता, रमेश गुप्ता, धनंजय रावत, विजय शंकर राजभर, प्रेम प्रकाश मोदनवाल, चौहान त्रिभुवन मिश्र सहित अन्य मौजूद रहें। अध्यक्षता सिकंदरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी व संचालन राधेश्याम यादव ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---