"उद्घाटन के उपरांत सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों का खुलना क्षेत्र के समृद्धि व विकास का द्योतक"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र के रतसर- पचखोरा मार्ग पर नवनिर्मित पारस नाथ एंड सन्स (केएसके) पेट्रोल पंप का उद्घाटन सोमवार को भाजपा के सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व सांसद का स्वागत पेट्रोल पम्प के प्रोपराइटर व नगर पंचायत सिकन्दरपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व उद्योग व्यापार मण्डल जिला उपाध्यक्ष सिकंदरपुर संजय जायसवाल द्वारा पुरजोर तरीके से फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यकम में रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप का होना क्षेत्र के समृद्धि व विकास का द्योतक है।
ग्रामीणांचल के इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप के खुलने से प्रत्यक्ष रुप से किसानों और क्षेत्रीय लोगों को इसका बड़ा फायदा पहुंचेगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सिंह, उपेंद्र नाथ पाण्डेय खुटुर, शिवलोचन यादव, प्रेम गुप्ता, संजीव वर्मा, राजन गुप्ता, पंकज पाण्डेय, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजीव वर्मा, मारकण्डेय फिलिंग के प्रो. राजन गुप्ता, विजय जायसवाल, शमसेर सिंह, पंकज पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, अजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, चुन्नीलाल गुप्ता व अशोक पाण्डेय समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता व लोकेश्वर पाण्डेय