"मुख्य प्रायोजक मनोज सिंह ग्राम प्रधान रतसर खुर्द व भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय के हाथों आरती, वंदना आदि कार्य रामलीला मंच पर हुआ सम्पन्न"
![]() |
खबरें आजतक Live |
आज की रामलीला में मुख्य रूप से दशरथ जी द्वारा राम के राज्याभिषेक का मनोरथ, राज्याभिषेक की तैयारियां, मंथरा- कैकेयी संवाद, कैकेयी द्वारा कोप भवन की तैयारी, सुमंत द्वारा रामचंद्र को बुलावाना, श्री राम कौशल्या संवाद, श्री राम सीता संवाद, श्री राम वन गमन की सजीव प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को झकझोर दिया। एक तरफ प्रभु श्री राम को पूरी अयोध्या नगरी रोक रही थी, तो वहीं राजा दशरथ अपने जिगर के टुकड़े को रुकने का आह्वान कर रहे थे। वही रामलीला मंचन मे जीवंत दृश्य प्रस्तुति कर तुलसी दास की कल्पना को मंच पर साकार अभिनय कर पात्रों ने दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया। सभी अभिनय कर रहे कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा निर्देशक- मुन्ना लाल श्रीवास्तव तथा पार्श्व संचालक मनोज कुमार तिवारी अपना नियंत्रण बखुबी कलाकारों पर बनायें रखें।
ब्यास विनय शंकर तिवारी द्वारा रामचरितमानस की चौपाईयों का संगीतमय मधुर पाठ भी बीच -बीच में हुआ। रामलीला का मंचन निर्वाधगति सायं 7:50 से देर रात्रि 12:00 तक हुआ। दर्शकजन अंत तक जमे रहे। शांति व्यवस्था व कोरोना काल को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पुलिस चौकी रतसर राम अवध कांस्टेबल व होमगार्ड के जवान भी अंत तक मौजूद रहे। इस अवसर पर मनोज सिंह ग्राम प्रधान रतसर खुर्द, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय, उमेश सिंह, अशोक सिंह, पंकज सिंह, आशुतोष सिंह, शिव लोचन यादव, मदन यादव, राहुल जायसवाल, गुड्डू बरनवाल तथा स्थानीय महिला, पुरुष व बच्चे आदि मौजूद रहे। श्री बीकाभगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदू सिंह ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय