Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: बलिया में 23 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे श्रीकृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास, विधायक ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया विस्तृत जायजा

"कठौड़ा गांव में निर्मित होने वाले भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम के निर्माण के लिए 23 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह करेंगे मंदिर का शिलान्यास"

खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कठौड़ा में निर्मित होने वाले भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम के निर्माण के लिए 23 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंदिर का शिलान्यास करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए महंथ प्रज्ञानन्द जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्य मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक संजय यादव सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की उपस्थित में मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगो से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है। ज्ञात हो कि मथुरा के भगवान श्रीकृष्ण योगपीठ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सरयू नदी के किनारे पूर्वांचल का सबसे बड़ा श्री कृष्ण शक्तिपीठ मंदिर का निर्माण करने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत इस मंदिर के निर्माण हेतु 3 एकड़ जमीन भी उपलब्ध हो गई है और उसमें ट्रस्ट द्वारा एक भव्य राधा कृष्ण मंदिर, गौशाला, वृद्धाश्रम व योग केंद्र का निर्माण भी किया जाना है। जिसको लेकर इलाकाई लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।वही इस मंदिर के निर्माण हेतु गांव के लोगो द्वारा ढाई एकड़ जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में मंदिर का कार्य देख रहे स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज ने बताया कि यह मंदिर पूर्वांचल का भव्य मंदिर होगा और इसमें राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ ही सभी देवी देवताओं की मूर्ति की स्थापना कर आम जनता के पूजन दर्शन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर के निर्माण हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है और साथ ही इसके लिए आम जनता से केवल एक ईट दान देने का विकल्प रखा गया है। वही इसके निर्माण हेतु अब आम जनता भी धीरे-धीरे आगे आने लगी है। वही इस मंदिर को भव्य बनाने के लिए देश के कई हिस्सों से कारीगर व इंजीनियर बुलाए जा रहे हैं, जिससे कि इस मंदिर को मथुरा वृंदावन की तरह ही भव्यता का रूप दिया जा सके। शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। शिलान्यास समारोह में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका उपाध्याय शिरकत करेंगे। उक्त कार्यक्रम की चल रही तैयारियों के मद्देनजर वुधवार को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंच एवं पंडाल के कार्यों का भ्रमण कर विधिवत जायजा लिया। इस दौरान विधायक संजय यादव ने तैयारी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक के साथ जिला कार्यसमिति के सदस्य मंजय राय, आलोक त्रिपाठी, मुक्तेश्वर वर्मा, रंजीत राय, बिनोद चौधरी, कृष्णा वर्मा, ओम प्रकाश यादव, कन्हैया गोंड़ व शिलान्यास कार्यक्रम के संयोजक स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---