"भाजपा नेता व सदस्य जिला कार्यसमिति बलिया मंजय राय "रिपुंजय" के नेतृत्व में भाजपा नेता सत्यदेव साहनी के कार्यालय पर एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को किया जागरूक"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सिसोटार के मुहम्मदपुर मे गुरुवार को भाजपा नेता व सदस्य जिला कार्यसमिति बलिया मंजय राय "रिपुंजय" के नेतृत्व में भाजपा नेता सत्यदेव साहनी के कार्यालय पर एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों के साथ कृषि बिल 2020 पर विस्तार से चर्चा कर किसानों को जागरूक किया गया। भाजपा नेता मंजय राय रिपुंजय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां मुद्दों के अभाव में आम जनता को कृषि बिल 2020 पर दिग्भ्रमित कर आम जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से कृषि बिल से होनेवाले फायदों के बारें में भी बताया। इस दौरान किसान चौपाल मे सेक्टर प्रभारी रंजीत राय, विनोद साहनी, जय प्रकाश साहनी, विजय शंकर साहनी, ब्रिज विजय, मानिकचंद प्रसाद एवं दर्जनों स्थानीय किसान मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता