"बलिया जनपद के विधानसभा सिकन्दरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी द्वारा विधायक को पार्टी के लिए किए गए विभिन्न कार्यों व अपने जिम्मेदारियों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन के लिए किया सम्मानित"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गुजरात प्रदेश के प्रवास पर गए बलिया जनपद के विधानसभा सिकन्दरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी द्वारा विधायक सजंय यादव को पार्टी के लिए किए गए विभिन्न कार्यों व अपने जिम्मेदारियों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सिकन्दरपुर विधानसभा के विकास के लिये हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा अन्य प्रदेशों के विकास व वहां के तकनीकी कार्यों को लेकर पार्टी द्वारा एक सर्वे कराया जा रहा है, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश सरकार अपनें विकास के लिए कर सके, जिससे कि प्रदेश के मजदूरों को नौकरी के लिए किसी अन्य प्रदेशों में ना जाना पड़े।
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से टेलिफोनिक वार्ता में विधायक संजय यादव ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए गुजरात के दौरे पर हैं। साथ ही प्रदेश के विकास में होने वाले कार्यो की तुलनात्मक दृष्टि से वहां कार्य कर रहे औधोगिक इकाइयों का निरीक्षण करना प्रमुख है। जिससे कि उत्तर प्रदेश में भी फैक्ट्रियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके। बताया कि वहां के उधोगपतियों से मिल कर अपने विधान सभा सहित पूर्वांचल में भी उद्योग स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि बलिया सहित आसपास के अन्य जिलों में भी माकूल विकास हो सके। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश सहित बलिया जनपद में भी औद्योगिक इकाई को बैठाने की मांग रखी है। जिस पर मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी ने विचार करने के साथ ही मुख्य औद्योगिक घराने से बात करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र मे विकास कार्यों के लिए संकल्पित हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता