Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: विजेन्दर नगर पहराजपुर में धूमधाम से मनाई गई स्व० सर्वशक्ति सिंह की पुण्यतिथि

"पुण्यतिथि उनकी ही मनाई जाती है जो अच्छे कर्मों के बल पर समाज में स्थापित होते हैं- भगवान पाठक"

खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के वृजेंद्र नगर पहराजपुर में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह की अठारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा नेता भगवान पाठक रहे।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि भगवान पाठक ने कहा कि पुण्यतिथि उनकी ही मनाई जाती है जो अच्छे कर्मों के बल पर समाज में स्थापित होते हैं। उन्होंने स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह के जीवन पर चर्चा करते हुए बताया कि वह समाज में सबको साथ लेकर चलने वाले महान व्यक्ति थे। कहा कि किसी समाज या किसी देश की रक्षा उसकी सभ्यता करती है, और इसी सभ्य समाज में ऐसे महान व्यक्ति पैदा होते हैं। हमें गर्व होना चाहिए ऐसे व्यक्तियों पर।
इस दौरान क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त अध्यापकों व वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पुण्यतिथि को मुख्य रूप से दिनेश मिश्रा, हृदय नारायण सिंह, संतोष शर्मा, विनोद गुप्ता, दीनानाथ यादव, जवाहर चौहान, भोला सिंह, कृष्ण उपाध्यक्ष, सुनिल सिंह, प्रभात मिश्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार सिंह व संचालन राम भरोसा पाण्डेय ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक वृजेंद्र नाथ सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---