Left Post

Type Here to Get Search Results !

पति से झगड़ा हुआ तो इस पत्नी ने कर दी अपने ही पति की हत्या, 24 घंटे बाद फोन कर दिया पुलिस को जानकारी

"चूरू में पत्नी ने की पति की हत्या, झगड़ा होने के बाद पत्नी ने रस्सी से पति का गला घोंटा, 24 घंटे बिस्तर में छिपाए रखी पति की लाश, बदबू आने पर पुलिस को फोन करके खुद ही दी जानकारी"

खबरें आजतक Live 
जयपुर (ब्यूरो, राजस्थान) चूरू थाना क्षेत्र में एक महिला ने मंगलवार को अपने पति की हत्या कर दी। हत्या किए जाने के बाद पत्नी ने पति की लाश को बिस्तर में लपेटकर छिपा दिया। 24 घंटे तक बिस्तर में लाश पड़ी होने के चलते सड़ गई। बदबू आने पर पत्नी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हिरासत में पूछताछ के दौरान हत्या का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले नीरज अपने पति से झगड़ा कर पीहर चली गई थी, दूसरे दिन नीरज का भाई दिनेश उसे फिर घर छोड़कर गया था। सादुलपुर में सांखणताल गांव में पत्नी द्वारा पति की हत्या कर दी गई। पत्नी ने रस्सी से पति का गला घोंट दिया। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को 24 घंटे तक बिस्तर के अंदर ही छिपा दिया। शव में बदबू आने पर महिला ने खुद फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हमीरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकाल महिला से फिलहाल पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि साखणताल गांव में एक युवक के मर्डर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को निर्मल सिंह नाम के एक लड़के की लाश मिली। वहीं, पत्नी का नाम नीरज बताया जा रहा है। दोनों में आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते दो दिन पहले ही पत्नी द्वारा पति की हत्या कर दी गई।  घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। आरोपी नीरज ने 20 सितंबर की रात अपने पति निर्मल की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को अपने बेड में छिपा दिया। दूसरे दिन तक किसी को हत्या का अहसास तक नहीं होने दिया। शव से जब दुर्गंध आने लगी, तो 21 सितंबर की रात 11 बजे करीब आरोपी महिला ने हमीरवास थाने में फोन कर इस बारे में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब शव बेड से बाहर निकाला हुआ था। अकेली महिला द्वारा हत्या करना और बाद में शव को बेड में डालना और फिर वापस निकालने की भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। एसएचओ सुभाषचंद्र के अनुसार मृतक के भाई अशाेक कुमार ने बताया कि उसके सबसे छोटे भाई निर्मल (34) की शादी वर्ष 2011 में नीरज के साथ हुई थी। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। निर्मल व उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। करीब 10 दिन पहले नीरज अपने पति से झगड़ा कर पीहर चली गई थी। दूसरे दिन नीरज का भाई दिनेश उसे ढाणी छोड़कर गया था। उसके बाद पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता था। सोमवार रात को पत्नी निर्मल में थाने में फोन कर पति की हत्या करने की जानकारी दी। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे वह और गांव के लोग खेत में बनी ढाणी में आए तो देखा कि उसके भाई निर्मल का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान हैं। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच अनबन व अक्सर झगड़ा होना सामने आ रहा हैं। मृतक निर्मल खेतीबाड़ी के अलावा पशुओं का कंपाउडर था। वर्ष 2011 में शादी होने के बाद उनके दो बच्चे हुए। बड़ी पुत्री भावना (7) व पुत्र राहुल (5) हैं। मृतक का पोस्टमार्टम ढाणी में ही रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया।

रिपोर्ट- जयपुर डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---