Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: बलिया जनपद मे इस 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का किया असफल प्रयास, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

70 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा एक 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का असफल प्रयास। किशोरी की मां के तहरीर पर रेवती पुलिस ने तीन लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
खबरें आजतक Live
रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में बुधवार की देर सायं एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा एक 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया गया। किशोरी की मां के तहरीर पर रेवती पुलिस ने तीन लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता किशोरी की मां ने अपने तहरीर में लिखा है कि जब उसकी 11 वर्षीय बेटी बुधवार को लगभग 12 बजे खेल रही थी तो रामपुर दीघार निवासी कुर्बान अंसारी पुत्र हनीफ अंसारी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर बगल की एक झोपड़ी में ले गए और उसे कपड़े खोलकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पीड़िता किशोरी के चिल्लाने पर पीड़िता की मां अपने ससुर के साथ आरोपी कुर्बान अंसारी को बंधक बनाने की कोशिश की। 

Must Read: बलिया जिले के इस सीएचसी मे इस महिला स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल मे मचा हड़कंप, अगले 48 घंटे तक सभी स्वास्थ्य सेवाएं हुई बंद


इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री भगवान पांडेय एवं पप्पू मियां पुत्र कुर्बान अली ने पीड़िता की मां और उसके ससुर के साथ मारपीट किया और दुष्कर्म का प्रयास करने वालें आरोपी कुर्बान को छुड़ाकर लेकर चले गए। घटना की सूचना पाते ही रेवती थानाध्यक्ष शैलेश सिंह उप निरीक्षक सदानंद यादव, परमानंद त्रिपाठी, सूर्यकांत पांडेय, अपने मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। इस मामले में रेवती पुलिस ने कुर्बान अंसारी श्री भगवान पांडेय, एवं पप्पू मियां के ऊपर 354 ख, 323, 504, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रेवती पुलिस ने मुख्य आरोपी कुर्बान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया अन्य दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।


रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---