सिकन्दरपुर (बलिया) पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील सिकन्दरपुर मे व्याप्त भ्रष्टाचार व तत्कालीन उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव को तत्काल सिकन्दरपुर तहसील से हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया। सैकड़ों की संख्या मे जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों मे तहसील प्रशासन के विरोध मे लिखे सूक्तियों की तख्तियां लेकर अपना पूरजोर विरोध जताया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने बताया कि इस समय सिकन्दरपुर तहसील में एक चोर व पागल एसडीएम आ गया है जो आम जनता का शोषण कर रहा है। घुसखोरी मे लिप्त हैं। किसी से मिलता नहीं ना किसी का ठीक से काम करता हैं। तहसील में आने वाले फरियादियों के साथ भी गाली गलौज की भाषा में अभद्र बात करता है।
Must Read: 55 वर्षीय व्यक्ति पर 8 साल की मासूम बालिका से छेड़खानी का आरोप, जांच मे जुटी पुलिस
बताया कि उपजिलाधिकारी संगम लाल यादव को तत्काल सिकन्दरपुर तहसील से हटाने के लिए हम समाजवादियों का जत्था सिकन्दरपुर से बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी का घेराव करेंगे, जिसमें समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिरकत करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिला प्रशासन को चेतावनी देतें हुए बताया कि इस प्रकरण में त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो सिकन्दरपुर तहसील व आम जनता के शोषण को बचाने के लिए जुलाई मे बहुत बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से रामजी यादव, डॉ मदन राय, सीपी यादव, खुर्शीद आलम, भीष्म चौधरी, अनंत मिश्रा, शिवजी त्यागी, तारिक अजीज, हाफिज़ इलियास, जितेश वर्मा, अतुलेश यादव, अशोक रावत, विरेन्द्र यादव व इरशाद अंसारी समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिकन्दरपुर से जिलाधिकारी कार्यालय बलिया के लिए कूच किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता