Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से कर रहा था इस नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण, परिजनों की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस



सिकन्दरपुर (बलिया) खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले एक साल से शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। उत्पीड़न से प्रभावित पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। उधर पुलिस प्रशासन मामला संज्ञान में आने के बाद जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय आने-जाने के दौरान उक्त लड़की का सम्पर्क उस लड़के से हो गया। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवक चुकी पड़ोसी गांव था लिहाजा दोनों का रोज का मिलना जुलना हो गया। उधर समय बीतते के साथ दोनों एक दूसरे के करीब आ गये। 


इस बीच लड़के ने लड़की के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। लड़की भी लड़के के झांसे में आ गई। इसका लड़के ने जबरदस्त फायदा उठाया और पिछले एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिनों पूर्व लड़की ने लड़के से शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे आहत पीड़िता ने इसकी पूरी जानकारी परिजनों को दी।पीड़िता के परिजन युवक के घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए शादी की बात रखी, लेकिन युवक के घरवालों ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब बात नहीं बनी तो पीड़िता के परिजन पुलिस से मदद की आस ले कर थाने पहुंच गए। 


इधर पीड़िता का कहना है कि उक्त युवक बहला-फुसलाकर पिछले एक साल से मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर हर बार टाल देता था। उधर लड़की के परिजनों का कहना है कि तहरीर वापस लेने के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक खेजुरी राम सहाय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---