Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इन दो पूर्व मंत्रियों ने किया इस विद्यालय का उद्घाटन, इन भोजपुरी कलाकारों ने सभी को झूमने पर किया मजबूर


सिकन्दरपुर (बलिया) नगर से सटे बलिया मार्ग पर नवस्थापित एक्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मे भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोपाल राय, कमलेश सिंह व छोटू राय "चुनमुन" व क्षेत्रीय गायक विदेशी लाल यादव ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं लोकगीतों से मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए लोगों को बरबस ही झूमने पर विवश कर दिया। 
उद्घाटन सत्र की शुरुआत मे समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी, विशिष्ट अतिथि गांधी इण्टर कालेज के प्रबन्धक अरविन्द कुमार राय व चौकी प्रभारी अमरजीत यादव का संस्था के व्यवस्थापक अश्विनी कुमार राय ने माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर व फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने कम समय मे एक्मी संस्थान ने जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र मे अपना मुकाम बनाया हैं। निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र मे यहां के इलाकाई लोगों को इसका भरपूर लाभ इस विद्यालय से मिलेगा। अंत में शिक्षा के प्रचार व प्रसार हेतु सतत प्रयासरत विद्यालय के व्यवस्थापक अश्वनी कुमार राय को साधुवाद दिया। वहीं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देतें हुये पूर्व मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि एक्मी संस्थान ने बड़े ही खामोशी के साथ शिक्षा के क्षेत्र मे अनवरत मेहनत किया हैं। यही वजह हैं कि सफलता ने आज इस संस्थान का चारों तरफ शोर मचा कर रख दिया हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मदन राय, डॉ रविन्द्र वर्मा, संजय जायसवाल, उदय पासवान, प्रयाग चौहान, डॉ उमेश चंद, सत्येंद्र राय, अजीत राय, भारतेंदु राय, ओम प्रकाश राय, अजीत पाण्डेय, मनीष गुप्ता, मुन्ना राय, रामबचन यादव, मनोहर मिश्र, सत्येंद्र राय, भारतेंदु राय, ओम प्रकाश राय, मनीष गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद  रहे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण राय व संचालन दुर्गेश राय ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में व्यवस्थापक अश्वनी कुमार राय ने सबका आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---