Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बाइक से ये 40 वर्षीय युवक जा रहा था ससुराल, पर इस वजह से पहुंच गया...


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप नहर मार्ग पर असन्तुलित होकर एक बाइक पलट गई। जिससे उस पर सवार 40 वर्षीय प्रौढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के निवासी वीरेन्द्र राजभर पुत्र बैजनाथ राजभर सोमवार की शाम को बाइक द्वारा सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में अपनी ससुराल जा रहे थे। वह जैसे ही फुलवरिया गांव के समीप पहुंचे कि उनकी बाइक अचानक असन्तुलित हो कर पलट गई। जिससे सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौक़े  पर इकट्ठा लोगों ने वीरेन्द्र से पूछताछ कर उनके ससुराल वालों को इस बारे में सूचना दिया। सूचना पा कर मौक़े पर पहुंचे रिश्तेदारों ने इलाज हेतु वीरेन्द्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---