रतसर (बलिया) स्थानिय कस्बा क्षेत्र के लखिया बाबा सेवा संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव बारात निकाली गयी। वर स्वरूप देवाधिदेव महादेव की मनोरम झांकियों के साथ शामिल श्री विष्णु जी की झांकी, हाथी-घोड़े, ढोल, ताशे, मृदंग, संतउ, गोड़उ, पखाउज, धोबिया, दो आधुनिक डीजे, नृत्य करते युवा व हजारों की संख्या में भव्य शिव की विचित्र बरात में शामिल लोग , धूम- धाम हर्षोल्लास के बीच लखिया बाबा के समाधि स्थल विका भगत के पोखरे से प्रारंभ होकर गांधी आश्रम चौराहा, भुवनेश्वर महादेव मंदिर, सरस्वती भवन, पंचायत भवन, कनिया जी के पोखरा, दक्षिण चट्टी, दिलावलपुर, सदर बाजार, पकड़ीतर पुनः गांधी आश्रम से विका भगत के पोखरा पर लखिया बाबा के स्थान पर पहुंचे। जगह -जगह शिव बारातियों के लिये पवन सिंह, छोटेलाल गुप्ता व शशि गुप्ता आदि स्थानीय समाजसेवियों द्वारा बनाये गए स्टाल पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। शिव बारातियों का आव-भगत व सेवा सत्कार जमकर हो रहा था। लोग अपने छतों पर व सड़कों पर खड़े होकर शिव बारात की मनोहर झांकीयों व नाच-गान को देखने को आतुर हो रहे थे। पूरे क्षेत्र में लोग चहुंओर खुशी मे झुमते रहे और हर्सोल्लास का माहौल रहा। शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक थाना गड़वार अनिल चन्द तिवारी, प्रभारी निरीक्षक पुलिस चौकी रतसड़ राम अवतार अपने पूरे स्टाफ व होमगार्ड के जवानों के साथ तथा लखिया बाबा सेवा संस्थान के अमित यादव, अच्छेलाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, उमेश बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अशोक सिंह, प्रभात शर्मा, शिवशंकर यादव (शुभम), संजय शर्मा डब्लू (सहारा), विरेन्द्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, राम बाबू यादव, पिंटू शर्मा,आदि लोग शिव बारात के जुलूस में प्रारंभ से विसर्जन तक मौजूद रहे तथा भीड़ पर नियंत्रण बनाये रखे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

