Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भाजपा के इस नवनिर्वाचित जिला महामंत्री का इस क्षेत्रीय विधायक ने किया भव्य स्वागत


सिकन्दरपुर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला महामंत्री प्रयाग चौहान का क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने शुक्रवार को करमौता स्थित अपने आवास पर एक बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला महामंत्री प्रयाग चौहान का स्वागत किया तथा उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने भी नवनिर्वाचित महामंत्री का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं मै उसें बखूबी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, मोहन गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, शेरू गुप्ता, मंजय राय, मैनेजर चौहान,रामनाथ यादव, अंजनी यादव, आलोक त्रिपाठी, सूर्यदेव सिंह, शोभन राजभर, विजय बहादुर राजभर, इंद्रसेन राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---