Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुण्यतिथि पर हुआ दिव्यांग बच्चों के खेल प्रतियोगिता का आयोजन


बलिया (ब्यूरों) पूर्व ब्लाक प्रमुख व रतसर इण्टर कालेज के प्रबंधक रहे श्रद्धेय स्व०अखण्डानन्द सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि पर अक्सा एजुकेशनल सोशल वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में दिनाँक 18/02/2020 दिन मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ द्विव्यांग बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया । मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा अखण्डानन्द सिंह जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत खेल अद्वितीय एवं अद्भुत था । सभी ने अपना- अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा स्टेडियम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया ।
खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रामाश्रय ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे स्व० सिंह की अपने बच्चों को दी गई परवरिश आज इस समारोह में नजर आ रही है। बताते चले कि रतसड़ कलां की ग्राम प्रधान व स्व० अखण्डानन्द सिंह की सुपुत्री स्मृति सिंह हमेशा अपने अच्छे और जनसेवा के  कार्यों के  लिए जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर सम्मानित होती रही है। स्मृति सिंह ने कहा कि इन द्विव्याग बच्चों की प्रतिभा को देखकर मैं स्वयं अपने आप को दिव्यांग जैसा महसूस कर रही हूं। क्योंकि अभी तक द्विव्यांग बच्चों की प्रतिभा को पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया है। मेरा यह हमेशा प्रयास रहेगा कि इन द्विव्याग बच्चों की प्रतिभा को और निखारा जाय। इस अवसर पर प्रतिभागी द्विव्याग बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। अक्सा फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर बच्चों को कुर्सी, टीशर्ट, टोपी इत्यादि देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजीव उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, जीतेन्द्र राय, अक्सा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुक्तानन्द सिंह, सचिव दीप्ति सिंह, भानु प्रकाश सिंह'बबलु', नन्दनी तिवारी, भारती सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव धीरेन्द्र शुक्ला, पंकज सिंह, बॉलीबॉल के सचिव डा० अरविंद शुक्ला, जमाल अख्तर, चिकू, लक्ष्मी साहनी, मिनी फुटबॉल के सचिव अजीत सिंह, समन्वयक बेसिक शिक्षा ओमप्रकाश सिंह, रानू पाठक, सागर सिंह, राहुल, वेदप्रकाश, सन्तोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज सिंह ने किया। आभार मुक्तानन्द सिंह व दीप्ति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---