Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस निष्ठा प्रशिक्षण के शुभारम्भ कार्यक्रम में इस खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहीं ये महत्वपूर्ण बातें


गड़वार (बलिया) विकास खण्ड गड़वार अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र गड़वार पर आज दिनांक 14 फरवरी 2020 को निष्ठा प्रशिक्षण का  शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार सुनील कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की । सहायक अध्यापिका कादम्बिनी सिंह द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया ।पूर्व माध्यमिक विद्यालय निहालपुर की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सबका मन मोह लिया।निष्ठा प्रशिक्षण का संक्षिप्त परिचय के०आर०पी०ज्ञानेंद्र यादव ने दिया। एस०आर०पी०राजेश कुमार मिश्र ने खण्ड शिक्षा अधिकारी का अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। सोहावं ब्लॉक के पूर्व सह समन्वयक अम्बरीश तिवारी का स्वागत अंगवस्त्रम से ज्ञानेंद्र यादव ने किया ।प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय व जूनियर शिक्षक संघ गड़वार के मंत्री शाहनवाज ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि निष्ठा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रेरित और सुसज्जित करना है। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर शिक्षक वैज्ञानिक स्वभाव और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षिक पहलुओं का ज्ञान प्राप्त करने और इसे छात्रों को स्थानांतरित करने में सक्षम होंगे।
बताते चले कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है | इस प्रशिक्षण अभियान में देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों के 42 लाख शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ खेल-खेल में पढ़ाई, लर्निंग आउटकम (Learning Outcome), ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा । निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana – Teachers Training Program) प्रारंभिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन है। निष्ठा योजना (NISHTHA Yojana) के प्राथमिक स्तर पर सभी सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षक और स्कूल प्रमुख शामिल होंगे । यहां तक ​​कि शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (SCERT’s) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIETs) के राज्य परिषदों के सभी संकाय सदस्य शामिल होंगे | NISHTHA एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रशिक्षण में किताबों के बजाय बच्चों के बौद्धिक विकास पर मुख्य रूप से फोकस रहेगा ।इस कार्यक्रम में बच्चों में महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों को प्रेरित और सुसज्जित किया जाएगा। 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक के०आर०पी० अंजनी कुमार मुकुल, शिखा गुप्ता, भुपेन्द्र मिश्र, ज्ञानेन्द्र यादव, कन्हैया राम तथा एस०आर०पी०राजेश कुमार मिश्र भी मंचासीन रहे। पंचदिवसीय यह निष्ठा प्रशिक्षण 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 मार्च 2020 तक चलेगा जिसमे सात मॉड्यूल व विषयगत मैथड को सिखाया जाएगा।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में मानवेंद्र उपाध्याय , डॉ अभिषेक पाण्डेय, विजय कृष्ण, प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गड़वार के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, जूनियर शिक्षक संघ इकाई गड़वार के मंत्री शाहनवाज, सुरेंद्र मिश्र, दया शंकर तिवारी, रत्नाकर सिंह, हरिहर प्रसाद यादव, कादम्बिनी सिंह, खुशबू वर्मा, हरिनारायण सिंह, गोविंद लाल जायसवाल,ज्योति प्रकाश चौहान, लिपिक रामप्रताप गौतम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के०आर०पी०भूपेंद्र मिश्र ने किया ।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---