Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बेहतर भविष्य के सपने सजोये दसवीं के छात्रों को दी गयी भावपूर्ण विदाई


सुखपुरा (बलिया) क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार सुपर 20 अकेडमी में दिनाँक 10/02/2020 दिन सोमवार को नौवीं के विद्यार्थियों ने दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी ।इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जैसे स्वागत गीत, नृत्य, विदाई गीत आदि। इस दौरान कक्षा नौवीं के छात्रों ने दसवीं के छात्रों और अध्यापकों का खूब मनोरंजन किया । इस मौके पर दसवीं के बच्चे काफी भावुक दिखे । कई बच्चों के आंखों में आंसू थे लेकिन बेहतर भविष्य को लेकर आगे के जीवन के प्रति उनमें अत्यंत उत्साह भी दिखा। प्रधानाचार्य सविता पाण्डेय ने बच्चों को शुभकामनाएं दी । इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षकगण शीलू मैम, प्रियंका तिवारी, अनु मैम, दिग्विजय जी, प्रमोद जी, अनन्या पांडे, रिचा श्रीवास्तव, रेखा मैम आदि उपस्थित रहे । इन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रभाकर पांडे ने मार्टिन लूथर किंग की पंक्तियों को बोलते हुए कहा कि अगर उड़ नहीं सकते, तो दौड़ना सीखो अगर दौड़ नहीं सकते, तो चलना सीखो और अगर चल नहीं सकते तो रेंगना सीखो, लेकिन सदैव चलते रहो आगे बढ़ते रहो तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा, उन्होंने आगे कहा कि हर क्लास एक प्लेटफार्म की तरह है जहां से हमें अगले प्लेटफार्म की और जाना होता है ।यही जीवन का सत्य है और इसी तरह जीवन चलता रहता है।
विदाई समारोह के अवसर पर कक्षा नवमी के शिवम द्विवेदी, विकास यादव सिद्धार्थ यादव नितेश यादव, देवेंद्र प्रजापति, असगंध, रंजीत, विनीत दुबे, छात्राओं में आकांक्षा पांडे, रानी सिंह, अंजली यादव, आंचल गुप्ता, आदि ने कक्षा दसवीं के छात्रों का स्वागत किया। अंत में कक्षा 10वीं से अनुभव यादव तथा जसिया नूर को क्रमशः मिस्टर फेयरवेल तथा मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---