Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ


गड़वार (बलिया) क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों  में शुमार किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रक्सा रतसर बलिया में दिनांक 10.02.2020 दिन सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजन के सात दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारम्भ शिविर स्थल पं0 देव भूषण शास्त्री उत्तर माध्यमिक विद्यालय सरभारी खूर्द के प्रबंधक श्री अनूप कुमार पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर  पुष्पार्चन  एवं वृक्षारोपण कर किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अनिल कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, परियोजना कार्य एवं शिविर की दिनचर्या के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम अधिकारी डॉ० राजीव कुमार सिंह ने  स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं को शिविर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की । उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण जनता भी उपस्थित रही।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---