Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस समाज के लोगों ने मनाई अपने कुलदेवता की जयंती, निकाला गया बाइक जुलूस


रसड़ा (बलिया) स्वर्णकार समाज के संगठन स्वर्णकार समाज सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय नगर स्थित पुरानी संगत  के प्रांगण में स्वर्णकार समाज के कुल देवता भगवान नरहरीदास की जयंती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा बाईक जुलूस निकालकर किया गया जिसे स्वर्णकार समाज सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल जी वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया । जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहाँ सर्वप्रथम नरहरी भगवान की विधि पूर्वक पूजा की गयी । तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर्णकार सामाज के युवा, युवतियों व बच्चों ने मंच से अपनी प्रतिभा का अलौकिक प्रदर्शन किया । समिति के अध्यक्ष गोपाल जी वर्मा ने सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व सभा को संबोधित करते हुए स्वर्णकार समाज के लोगों में आपसी एकता व सौहार्द बनाये रखने व सम- विषम परिस्थितियों में एक दुसरे के काम आने पर बल दिया ।
इस जयंती महाेत्सव पर किशन साेनी, सुशील साेनी, राजेश साेनी, बृजेश वर्मा, विरेन्द्र वर्मा, रविकांत वर्मा, दयाशंकर वर्मा विद्यार्थी, गाेविंदा साेनी, आशीष साेनी, प्रकाश साेनी, मीडिया प्रभारी संताेष कुमार वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र साेनी व डां. जयप्रकाश वर्मा के साथ सैकड़ाें स्वर्णकार समाज के लाेग उपस्थित रहे। संचालन राेहित वर्मा ने किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---