बांसडीह (बलिया) कोतवाली क्षेत्र के टिकुलिया दियर निवासी विजय यादव की पुत्री रेखा 11वर्ष बीतें 20 जनवरी को घर से ही दिन में गायब हो गयी थी। जिसके बाद घरवालों द्वारा काफी खोज बीन किया लेकिन कहीं भी लड़की का पता नहीं लगा। लड़की की मां रेनू देवी ने बांसडीह कोतवाली में तहरीर देकर लड़की की गायब होने की सूचना देते हुए कहा कि लड़की थोड़ी सी मंद बुद्धि की भी हैं, वहीं प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध मे बताया कि धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उक्त लड़की की खोजबीन जारी है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

