Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में धूमधाम से मनायी गयी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, प्रबंधक ने बताई ये बात


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। संस्था के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने सुभाष चन्द्र बोस की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रबंधक ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्श पर चलने की अपील की। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस के नाम से ही हमारे अंदर देशभक्ति का जज्बा जागृत होने लगता है। इस दौरान मदन गुप्ता, संतोष शर्मा, हेमंत राय, ओम प्रकाश वर्मा, अमृत कांत सिंह, सत्य नारायण चौबे, रामजी राय, दिलीप तिवारी, कविंद्र वर्मा, असलम अली, घनश्याम प्रसाद, तेज प्रकाश पांडेय वसीम उलहक आदि मौजूद रहे। संचालन त्रिलोकी पांडेय ने किया।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---