Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: नगर के इस प्रतिष्ठित किराना व्यवसाई की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम, नगर मे दौड़ी शोक की लहर


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसाई संतोष कुमार बरनवाल की हृदय गति रुकने से असमय मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके दरवाजे पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई है। 
बताते चलें कि पिछली रात संतोष कुमार बरनवाल शाम के समय कहीं से वापस लौट रहे थे घर जा रहे थे कि लोगों ने बताया कि किसी बारात में डीजे बज रहा था, जिससे उनको घबराहट होने लगी और वही रास्ते में ही घबराहट में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उनको दूसरे रास्ते से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर उपचार के बाद उन्हें उन्हें डॉक्टर ने घर भेज दिया। लगभग आधे घंटे तक ठीक रहने के बाद उनको पुनः परेशानी महसूस हुई तो परिजन पुनः अस्पताल लेकर गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके मृत्यु का समाचार जैसे ही घर में पहुंचा परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे तथा पूरे नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वैसे लोगों मे यह चर्चा हो रही है कि डीजे के बजने से उन्हें ज्यादा घबराहट महसूस हुई थी, जिस कारण से उनकी असमय मृत्यु हुई है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---