Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ठेले सहित इस युवक को अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार धक्का, ये युवक हुआ गंभीर रूप से घायल


सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड मार्ग पर नवरतनपुर चट्टी के समीप मंगलवार की देर शाम ठेले पर फुलकी (गोलगप्पा) बेच कर अपने घर वापस जा रहे युवक के ठेले को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद मिश्रा पुत्र नारायण दास थाना क्षेत्र के बंशीबाजार मे किराये का रूम लेकर रहता हैं तथा नवरतनपुर चट्टी पर गोलगप्पे का व्यापार करता था। प्रमोद वैसे जिला कानपुर के निवासी हैं। रोजाना की तरह प्रमोद मंगलवार की देर शाम अपने गोलगप्पे के धंधे से निवृत्त होकर अपने ठेले को लेकर वापस अपनें घर जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने ठेले मे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद प्रमोद मिश्रा घायल अवस्था मे रोड पर ही गिरकर छटपटाने लगें। इसी दौरान सिकन्दरपुर से बेल्थरा की तरफ जा रहे एक बाइक सवार ने प्रमोद को रोड पर तड़पते हुए देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। जिसके बाद 108 नंबर की गाड़ी आकर उस व्यक्ति को लेकर सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आई। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने प्रमोद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---