Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बाजार से वापस अपने घर जा रही इस महिला की ट्रैक्टर से दबकर हुई दर्दनाक मौत


सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के ईस्सार पीथापट्टी में बाजार करने गई 60 वर्षीय अधेड़ महिला का पैर फिसलकर अचानक ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ईस्सार पीथा पट्टी बाजार में सोमवार को खैराहितपुरा निवासी मनभावती पत्नी ददन राजभर देवी सोमवार की शाम के समय बाजार करने के लिए गई हुई थी। बाजार कर वापस लौटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह चलते हुए ट्रैक्टर के नीचे चली गई, जिससे दबकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। तभी किसी ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनें कब्जे में लिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---