Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अतिक्रमण पर चला इस महिला उपजिलाधिकारी का डंडा


सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते मे स्थित बिना कागजातों वाली गुमटियों को नोटिस जारी करने के बाद जो कि 4 जनवरी 2020 को जारी किया गया था और 13 जनवरी 2020 तक अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। उसी निर्धारित तिथि के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अन्नपू्र्णा गर्ग ने अधिशाषी अभियंता नगर पंचायत संजय राव व चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव सोमवार को अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। दो गुमटियों का कागजात होने के वजह से उनको छोड़ अन्य करीब नौ गुमटियों को हटा दिया गया और उनसे कहा गया कि आप भी अपना कागज नगर पंचायत के द्वारा बना ले और अपने निर्धारित स्थान पर रखे। गुमटी वालों द्वारा और एक हफ्ते के समय मांगे जाने के को लेकर उपजिलाधिकारी ने कहा 15 दिन समय देने के बावजूद गुमटियों को नही हटाया गया इसके वजह ये कार्यवाही करनी पड़ी।जिनकी गुमटियां हटाई गई उनका नाम इस प्रकार हैं। सनोज कुमार, जयनारायण, देवेंद्र यादव, पिंटू रावत, किशन रावत, धनु चौहान, अखिलेश वर्मा व दो अवैध गुमटियां और रही।
दूसरी तरफ लोगों मे चर्चा शुरू हो गई कि आखिर ऐसी कार्यवाही नगर मे एक ही जगह पर क्यो हुई सबसे ज्यादा अवैध निर्माण व अतिक्रमण हास्पिटल रोड से लेकर बस स्टैंड के रास्ते मे भी बहुत सारा अतिक्रमण हैं। आखिर इन जगहों पर शासन द्वारा कब कार्यवाही होगी।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---