Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: गंगा तटीय पण्डा समिति के सदस्यों ने इस अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किया ये मांग


बलिया (ब्यूरों) गंगा तटीय पंडा समिति शहर भृगु क्षेत्र चित्रगुप्त मार्ग भृगु आश्रम बलिया के सदस्यों ने दिनाँक 11 जनवरी 2020 दिन शनिवार को जिलाधिकारी बलिया को श्मशान घाट जाने वाले रास्ते मे हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध अपना ज्ञापन सौंपा तथा कार्यवाही की मांग करते हुए जनपद के आम जनमानस की भावनाओं और चिंताओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थलीय जांच कराकर उक्त मार्ग से अवैध खनन को बंद किया जाए तथा आम जनमानस के लिए मार्ग को ठीक कराया जाय जिससे शवदाह करने वाले आम जनमानस को कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बताते चले कि वर्षों से शवदाह हेतु जनपद के विभिन्न स्थानों से लोग शवों को लेकर इसी मार्ग से श्मशान घाट जाते है, अभी कुछ दिन पहले ही नगरपालिका अध्यक्ष बलिया द्वारा इस मार्ग का समतलीकरण कराया गया था । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अशोक पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय,  भोला, बांके बिहारी पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, राम नारायण पाण्डेय, चिंटू पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, मंतोष पाण्डेय, विनय पाण्डेय, कमलेश कुमार पाण्डेय, मंगल पाण्डेय, राम कुमार पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय, अमित पाण्डेय आदि लोग रहे ।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---